जीवन बीमा आपके प्रियजनों के लिए एक वित्तीय सुरक्षा जाल है। यदि आपके साथ कोई अनहोनी घटित होती है तो ऐसी स्थिति में आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने का यह एक तरीका है।
जब आप अपने परिवार के लिए जीवन बीमा कवर खरीदने के लिए निकलते हैं, तो आपको कई प्रकार की पॉलिसियाँ मिलेंगी और विशेष रूप से टर्म जीवन बीमा पॉलिसियों का उल्लेख।
यहां एक त्वरित लेख है ताकि आप कोई भी निर्णय लेने से पहले यह स्पष्ट कर सकें कि संपूर्ण जीवन बीमा, टर्म जीवन बीमा पॉलिसी से कैसे भिन्न है।
टर्म बीमा
टर्म बीमा यह जीवन बीमा का सबसे उपयुक्त प्रकार है। यह आपके परिवार के वित्तीय भविष्य की रक्षा करने का सबसे प्रभावी तरीका है, यदि उनकी जरूरतों के लिए पर्याप्त कोष बनाने से पहले ही आपकी मृत्यु हो जाती है। जब तक आप अपने सभी प्रीमियम समय पर भुगतान करते हैं, पॉलिसी की "अवधि" के दौरान मृत्यु होने पर आपके परिवार को एक निश्चित राशि प्राप्त होगी। साथ ही, यदि आप पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं तो यह पॉलिसी कोई लाभ नहीं देगी। यही कारण है कि टर्म जीवन बीमा इतना सस्ता है और इसे शुद्ध रिस्क कवर कहा जाता है।
संपूर्ण जीवन बीमा
संपूर्ण जीवन बीमा योजना टर्म बीमाजैसी ही है, लेकिन गारंटीशुदा भुगतान के साथ। यह व्यावहारिक रूप से आपके पूरे जीवनकाल, यानी 99 या 100 वर्ष की आयु के लिए कवर प्रदान करती है। यदि आपकी मृत्यु हो जाती है, तो आपके परिवार को बीमा राशि प्राप्त होगी। लेकिन अगर आपकी मृत्यु नहीं होती है, तो क्या होगा? यदि आप 99 या 100 वर्ष की आयु तक जीवित रहते हैं, तो बीमा राशि का भुगतान मैच्योरिटी बेनीफिट के रूप में किया जाता है। ये योजनाएं अधिकतर उन लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं जो अपने बच्चों के लिए विरासत छोड़ना चाहते हैं।
अब जब आप समझ गए हैं कि टर्म और संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी आपके लिए क्या कर सकती हैं, तो आइए दोनों योजनाओं के बीच विशिष्ट अंतर को गहराई से समझें ताकि आप इन दोनों विकल्पों को पूरी तरह से समझ सकें।
तो आइए तुलना करें!
अंतर: संपूर्ण जीवन बीमा बनाम टर्म बीमा
| संपूर्ण जीवन बीमा | टर्म बीमा |
अवधि | पॉलिसी आपको पूरे जीवन भर कवर करती है। | पॉलिसी आपको एक निश्चित अवधि के लिए कवर करती है। |
लक्ष्य | संपूर्ण जीवन बीमा का लक्ष्य एक विरासत छोड़ना है, या परिवार के किसी सदस्य की जीवन भर के लिए वित्तीय रक्षा करना है जो आप पर वित्तीय रूप से निर्भर है | टर्म जीवन बीमा पॉलिसी का लक्ष्य परिवार के सदस्यों की तब तक सुरक्षा करना है जब तक वे आर्थिक रूप से आप पर निर्भर हैं। |
बेनीफिट्स | यह गारंटीशुदा रिटर्न प्रदान करता है | यह डेथ बेनीफिट के अलावा कोई अतिरिक्त बेनीफिट नहीं देता है। |
लागत | प्योर टर्म प्लान की तुलना में प्रीमियम महंगा है। | प्रीमियम काफी कम हैं। |
मैच्योरिटी बेनीफिट | यदि आप पूरी पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं तो आपको मैच्योरिटी बेनीफिट के रूप में भुगतान मिलता है। | यदि आप पॉलिसी अवधि तक जीवित रहते हैं तो आपको कुछ भी वापस नहीं मिलेगा। |
कैश वैल्यू | हर बार जब आप पॉलिसी प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो पॉलिसी कैश वैल्यू निर्मित कर सकती है। आप इसका उपयोग अपने भविष्य के प्रीमियम का भुगतान करने या इसके बदले लोन लेने के लिए कर सकते हैं। | प्योर टर्म बीमा पॉलिसी के तहत कोई कैश वैल्यू निर्मित नहीं होती है। |
लोन प्रावधान | आप पॉलिसी के 3 साल तक लागू रहने के बाद उस पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। | आप टर्म बीमा पॉलिसी पर लोन नहीं ले सकते। |
अब जब आप जान गए हैं कि संपूर्ण जीवन बीमा पॉलिसी एक टर्म बीमा पॉलिसी से किस प्रकार भिन्न है, तो हमें यकीन है कि आप यह निर्णय लेने में सक्षम होंगे कि अपने परिवार की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के लिए कौन सी पॉलिसी खरीदें।