इंश्योरेबिलिटी (बीमा योग्यता)

शेयर
परिभाषा
इंश्योरेंस के क्षेत्र में, किसी जोखिम (वस्तु या व्यक्ति) की उन विशेषताओं को इंश्योंरेबिलिटी (बीमा योग्यता) कहते हैं जिनके कारण बीमा कंपनी उस जोखिम को स्वीकार करने के लिए तैयार होती है।
विवरण
किसी वस्तु या किसी व्यक्ति की इंश्योरेबिलिटी इंश्योरेंस कंपनी की नीतियों एवं नियमों पर निर्भर करती है। इंश्योरेबिलिटी का आंकलन करते समय जोखिम प्रोफ़ाइल, जीवन प्रत्याशा, चोट या दुर्घटना की संभाव्यता, पहले से मौजूद बीमारी आदि जैसे विभिन्न कारकों को शामिल किया जाता है।
अगर इंश्योरेंस कंपनी को लगता है कि नुक़सान होने की बहुत अधिक संभावना है, तो उस जोखिम को 'बीमा अयोग्य' (अनइंश्योरेबल) कहा जाता है। ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी सीधे तौर पर पॉलिसी को अस्वीकार कर सकती है। इस तरह के जोखिमों को स्वीकार करने से इंश्योरेंस कंपनी की लाभप्रदता सीधे प्रभावित हो सकती है।
उदाहरण
अशोक एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना चाहता था। उसने इंश्योरेंस कंपनी को घोषणा की कि वह रोज शराब पीता है और रोजाना 10 सिगरेट पीता है। इंश्योरेंस कंपनी ने उसके प्रस्ताव की समीक्षा की और पाया कि अशोक की इंश्योरेबिलिटी कमजोर है। अशोक का बीमा करना उच्च जोखिम की संभावना वाला है क्योंकि उसकी क्लेम संभाव्यता बहुत ज्यादा है।